पुण्यतिथि पर प्रो. भीम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते डोगरा क्रांति दल के सदस्य।
उधमपुर। एनजीओ डोगरा क्रांति दल की बैठक शनिवार को कार्यालय परिसर में हुई। इस दौरान तीसरी पुण्यतिथि पर डुग्गर नेता प्रो. भीम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने बारी-बारी से प्रो. भीम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि भेंट की। कई वक्ताओं ने प्रो. सिंह की जीवनी और योगदान बताया। सदस्यों ने कहा कि प्रो. भीम सिंह जम्मू कश्मीर के महान नेता थे। उन्होंने जीवनभर जनता के हितों के लिए आवाज उठाई और उनकी भलाई के लिए संघर्ष किया। संवाद