फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑपरेशन शील्ड के तहत डोडा में हुई मॉक ड्रिल

Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
बिजली के बुनियादी ढांचे पर हमले का अनुकरण“घायलों” को जीएमसी डोडा पहुंचाते अधिकारी।
विज्ञापन
डोडा। प्राकृतिक आपदाओं या दुश्मन के हमलों जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए डोडा जिले में शनिवार को ऑपरेशन शील्ड के तहत उच्च-तीव्रता वाली मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में संयुक्त मॉक ड्रिल की। सुई गोवारी के सुदूर क्षेत्र में आयोजित इस अभ्यास में बिजली के बुनियादी ढांचे पर हमले का अनुकरण किया गया। इसके तहत कई लोग नकली रूप से हताहत हुए। बचाव दल ने तेजी से प्रतिक्रिया कर सभी प्रभावितों को जीएमसी पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जम्मू ले जाया गया। इसके बाद घंटाघर से साइरन बजते ही रात आठ बजे पूर्ण ब्लैकआउट के पालन का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें