फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बलिदानी जवान को दी श्रद्धांजलि, सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
उधमपुर। बसंतगढ़ में शहीद हुए वेस्ट बंगाल के जवान के पा​र्थिक शरीर को श्रद्धाजलि अर्पित करते अ​ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बलिदानी पैराट्रूपर झंटू अली शेख को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उधमपुर जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। विशेष बल (6 पैरा) के जवान हवलदार शेख विगत वीरवार को जिले के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए।
विज्ञापन

166 सैन्य अस्पताल में जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान - पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पाथर घाटा गांव में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। व्हाइट नाइट कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सेना, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को सलाम किया। इस बीच, जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से तीन आतंकियों के एक समूह को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें