ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण संपन्न करने वाली महिलाएं प्रमाण पत्र के साथ।
उधमपुर। स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव भटयारी में आयोजित 30 दिवसीय महिला टेलर प्रशिक्षण के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव भटयारी से 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राजन खटक ने उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उन्हें अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और संस्थान के राजदूत के रूप में कार्य करने को कहा। संवाद