फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल से किया लैस

विज्ञापन
 स्वर स्वर्ण पदक विजेता कोमल धीमान आत्मरक्षा के गुर सिखाती हुईं। 
विज्ञापन
डोडा। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा में जारी महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इसका उद्देश्य एमबीबीएस और डीएनबी पाठ्यक्रमों की महिला छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल से लैस, उनके समग्र विकास को सुनिश्चित और शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

यह आयोजन जेंडर डेवलपमेंट कमेटी व स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। प्रसिद्ध आत्मरक्षा विशेषज्ञ और स्वर्ण पदक विजेता कोमल धीमान ने सत्रों का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं की उत्साही भागीदारी देखी गई। छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। संकाय सदस्य और समिति के प्रतिनिधि भी सक्रिय रूप से कार्यशाला में शामिल हुए। फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा चरक के नेतृत्व में संस्था की महिला संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें