उधमपुर: वार्ड नंबर 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया द्वारा अपने वार्ड वासियों को गांधी जयंती के उप?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर वार्ड वासियों में जूट के थैले बांटे। सलाथिया ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के पैरोकार थे। उनका मानना था कि ईश्वर भी वहां वास करते हैं जहां स्वच्छता है। राष्ट्रपिता के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया, जो काफी हद तक सफल भी रहा। इसे सफल बनाने के लिए पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल न करें। अपने रोजमर्रा के सामान के लिए जूट के थैले का उपयोग करें और बाकी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर कुलदीप सिंह, राम किशोर, आदि मौजूद थे। संवाद