फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने की मांग पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनतकश लेबर यूनियन ने गेमन इंडिया के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने गेमन इंडिया में रोजगार न मिलने के विरोध में नारेबाजी की। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में हस्तक्षेप करके बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराएं।
विज्ञापन


अपनी मांगों के समर्थन में मेहनतकश लेबर यूनियन द्वारा शाह कांप्लेक्स से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई। रोष रैली में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। मजदूरों ने गेमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मजदूर गेमन में रोजगार न मिलने के कारण सड़कों पर उतरे।

यूनियन के प्रधान शकील शाह ने कहा कि गैमन द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। अब गेमन द्वारा बाहरी राज्यों के लोगों को काम दिया जा रहा है। स्थानीय मजदूरों को काम देने की बजाए आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों के रोजगार सड़क आने के कारण छिन गए उन्हें रोजगार मुहैया कराने की जिम्मेदारी गैमन की बनती है। शाह ने कहा कि इससे पहले भी कंपनी के विरोध में प्रदर्शन किए गए। कंपनी के अधिकारी मजदूरों की मांगों को हल्के में ले रहे हैं।

शाह ने कहा कि अगर गेमन द्वारा स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो कंपनी को भी काम करने नहीं दिया जाएगा। शाह ने इस बारे में एडीसी अंग्रेज सिंह राणा को ज्ञापन भी सौंपा। एडीसी ने मजदूरों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें