महिला डिग्री काॅलेज में शिविर के समापन समारोह में उपस्थित एनएसएस वालंटियर एवं आयोजक। संवाद
- फोटो : udhampur
उधमपुर। महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने युवा सतत विकास के लिए विषय पर 6 से 12 जनवरी तक सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना था।
शिविर का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल बलवंत सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन दिवस पर शारीरिक व्यायाम का एक सत्र और कॉलेज कैंटीन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शामिल था।
सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों ने कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें बाल आश्रम का दौरा शामिल था। जहाे उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझा, नशा मुक्त भारत पर पोस्टर बनाना और प्रश्नोत्तरी, जिसमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों और एक स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। एनएसएस इकाई ने रठियान गांव को गोद लिया, जहां उन्होंने स्थानीय जल निकायों के लिए सफाई अभियान चलाया, जल संरक्षण और स्वच्छता के मुद्दों पर चर्चा की। मिशन युवा के तहत उद्यमिता पर एक व्याख्यान ने छात्रों को नवाचार करने और आत्मनिर्भरता के माध्यम से आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद