भद्रवाह में फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण करते तहसीलदार। संवाद
- फोटो : bhadarwah
भद्रवाह। कोटली भद्रवाह स्थित नए बस स्टैंड पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस अवसर पर भद्रवाह के तहसीलदार कमल प्रीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा जेके सशस्त्र पुलिस, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) भद्रवाह के एनसीसी सीनियर डिवीजन और बॉयज एंड गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूलों की एनसीसी जूनियर डिवीजन टीमों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट की सलामी। मार्च पास्ट में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। रिहर्सल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्रों ने पारंपरिक और देशभक्ति नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में एसडीपीओ भद्रवाह, एसएचओ भद्रवाह और जेडईपीओ विजय कोतवाल सहित कई प्रमुख अधिकारी और गणमान्य मौजूद थे। संवाद