फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जुमे की नमाज में देश की सलामती और कौम की तरक्की के लिए मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। जिलेभर की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों में भारी भीड़ रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह बौर सेलें तालाब स्थित जामिया मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इसके अलावा रामनगर, चिनैनी, बसंतगढ़, लाटी, मजालता, पंचैरी, और मोंगरी सहित विभिन्न हिस्सों में जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने को लेकर रोजेदारों में उत्साह था। मस्जिदों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। अजान होने से पहले ही नमाजी पहुंच गए और मस्जिदें भर गईं। इमामों ने तकरीर कर रमजान में इबादत करने की अहमियत बताई।
इसी तरह रामनगर के वार्ड नंबर पांच डुंभ बाली गली स्थित मस्जिद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। पवित्र अवसर पर काफी संख्या में समुदाय के लोग पहुंचे। नमाज से पूर्व इमाम गयासुद्दीन ने रोजों की फजीलत, सब्र, त्याग और इंसानियत का संदेश दिया व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और श्रद्धा का वातावरण देखने के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें