उधमपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत ब्लॉक मोंगरी में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल मोंगरी से लेकर तहसीलदार कार्यालय तक एक पदयात्रा निकाली गई। इसमें ब्लॉक मोंगरी के पुलिस अधिकारियों, सहित एनवाईके, चिकित्सा अधिकारियों, स्थानीय युवकों तथा विभिन्न 10 स्कूलों के लगभग 560 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और देशभक्ति के नारे लगाकर की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित एनएसएस के इंचार्ज प्रिंसीपल बलदेव सिंह ने प्रतिभागियों को स्वतंत्रता सेनानियों, सामाजिक मूल्यों आदि के बारे में जागरूक किया। विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीईएम रमेश चंदर, प्रीतम सिंह, सोम देव खजूरिया, सुखदेव सिंह, पीईटी बंसीलाल, आरइके राहुल सिंह, बंसी लाल, बलवान सिंह पीईटी करुण मगोत्रा, संजीव कुमार खजूरिया आदि मौजूद रहे।