फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्य से लौटे एक व्यक्ति सहित कोरोना के चार नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दूसरे राज्य से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जबकि अन्य तीन लोग शहर व आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में रहने पर करीब 15 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से जिले में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आ रहा था। वीरवार को भी जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। लेकिन शुक्रवार को अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। शाम तक जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। इसके साथ एक व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा था।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 4339 हो गई है। इनमें से 4267 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना के 15 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें नौ लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा है। तीन को फोर्स क्वारंटीन और तीन का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें