किश्तवाड़। जिले में शनिवार को कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही तीन लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4617 पहुंच गया है, जिनमें से 4525 लोग ठीक हो चुके हैं और 43 की मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 49 मामले शेष हैं।