फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार रोड पर जल्द शुरू होगा फोर लेन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दोमेल सुभाष चौक से गोल मेला तक धार रोड के फोरलेन का काम शुरू होने की अब उम्मीद जगी है। डीसी ने दोमेल से सुभाष चौक तक अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाना फोरलेन प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। इससे शहरवासियों को अतिक्रमण से राहत मिलने के साथ शहर के अंदर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद लगी है। जल्द ही इसको लेकर कमेटी काम शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

2018 में केंद्र सरकार ने दोमेल सुभाष चौक से गोल मेला तक धार रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी थी। फोरलेन बनाने का काम ग्रेफ को सौंपा गया है। 2019 में ग्रेफ ने इसके लिए सर्वे किया और साथ ही निशानदेही का काम भी किया था। ग्रेफ की सर्वे करने वाली टीम ने धार रोड के किनारे पर मौजूद दुकानदारों और होटलों के मालिकों का बता दिया था कि यहां तक धार रोड के फोरलेन बनाने का दायरा है और इस स्थान तक आपको अतिक्रमण हटाना होगा। अगर किसी ने पक्का निर्माण किया है तो पहले ही इसको हटा दे। लेकिन इसको बहुत कम लोगों ने ही गंभीरता से नहीं लिया था। वहीं इस निर्माण कार्य दिन प्रतिदिन लटकता चला गया।
लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया है और सबसे पहले अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया है। दस अप्रैल को डीसी इंदु कंवल चिब ने दोमेल से गोल मेला तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है और इसी दायरे में धार रोड के फोरलेन का काम भी किया जाना है। इससे साफ हो जाता है कि अब प्रशासन फोरलेने के कार्य को लेकर गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

दोनों किनारों से 50 मीटर तक हटाना है अतिक्रमण
अतिक्रमण को हटाने के लिए गठित की गई कमेटी में डीसी ने एक ग्रेफ अधिकारी, डीटीआई ट्रैफिक, एआरटीओ उधमपुर, नगर परिषद के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार उधमपुर और डीएमओ कार्यालय के मिनरल सुपरवाइजर को रखाहै। यह लोग धार रोड के बीच से दोनों किनारों के 50 फीट से अतिक्रमण हटाने का काम करेंगे। धार रोड के बीच से 50 फीट तक कोई भी दुकानदार व होटल मालिक अपना सामान बाहर नहीं रख सकेगा। फोरलेन के निर्माण के लिए भी यही दायरा रखा गया है।
दोमेल से वीनस चौक तक अतिक्रमण हटाना चुनौती
गठित की गई कमेटी के लिए दोमेल से वीनस चौक तक अतिक्रमण को हटाना चुनौती है। यह पूरा इलाका मार्केट बन चुका है और इसके दोनों तरफ ज्यादातर दुकानें हैं और कुछ होटल है। इसके साथ कुछ शादियों के आयोजन के लिए बनाए गए हाल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें