क्रिमची मानसर में उधमपुर की तरफ आ रही मेटाडोर के पलटने के कारण चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाम छह बजे के करीब क्रिमची से उधमपुर की तरफ आ रही मेटाडोर अचानक तीखे मोड़ पर पलट गई। खराब सड़क के कारण एक गड्ढे को पार करने के दौरान मेटाडोर के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।
हादसे में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए, इनमें चार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। एक प्राइवेट गाड़ी में घायल निशा देवी (33) निवासी दबरेह, वाचस्पति (60), जासमीन बानो निवासी क्रिमची और गिरजा गुड्डू (57) निवासी रूपनगर जम्मू को अस्पताल पहुंचाया। देर रात गिरजा को जम्मू को रेफर कर दिया गया।