फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई, जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर परीक्षण को पर जोर दिया गया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल परवेज इकबाल वानी ने बताया कि जिले में 50 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं और क्लस्टर बार टीकाकरण मेला 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित तहसीलदार और बीडीओ की ब्लॉक स्तरीय टीमों का गठन किया। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय टीमों के कामकाज की निगरानी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। आरटीपीसीआर परीक्षण और टीकाकरण की दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सभी हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट वर्क साइटों में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन स्थानों पर श्रमिकों के परीक्षण को बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्ट्रीट वेंडरों, दुकानदारों, ड्राइवरों आदि का रविवार से परीक्षण किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें