फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
84 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 40वां स्थापना दिवस!
विज्ञापन
- रक्तदान शिविर सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, खेल प्रतियोगिताएं करवाईं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन ने जिले के चंद्रकूट स्थित मुख्यालय में सोमवार को 40वां स्थापना दिवस मनाया। बटालियन जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर आदि में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रही है। इसने पंजाब में आतंकवाद का मुकाबला करने में भी सक्रिय योगदान दिया है।
84वीं बटालियन के कमांडेंट एन रणबीर सिंह के मुताबिक एक जून 1985 को ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ नई दिल्ली में बटालियन की स्थापना हुई थी। वर्ष 2010 से बटालियन जम्मू और कश्मीर में तैनात है। बटालियन कश्मीर घाटी को जम्मू और शेष भारत से जोड़ने वाली प्रमुख जीवनरेखा नेशनल हाईवे 44 की सुरक्षा कर रही है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान बटालियन कार्मिकों ने यूनिट के उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कमांडेंट ने सैनिक सम्मेलन के माध्यम से यूनिट कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी यूनिट कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समारोह के एक भाग के रूप में जिला अस्पताल रामबन के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया गया। कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसमें 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इसके अलावा मुख्यालय परिसर और इसके आसपास 200 पौधे लगाए गए। यूनिट कार्मिकों के बीच शारीरिक सहनशक्ति, हथियार संचालन, फायरिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

दिन का समापन यूनिट कर्मियों की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के प्रदर्शन के साथ हुआ। इसमें डीआईजी सीआरपीएफ विवेक भंडराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मैत्रा रामबन निवासी सीआरपीएफ वीर नारी रूबीना बेगम को सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। भोज का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारी, कार्मिक और उनके परिवार शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें