फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने विद्यालय को 25 फुटबॉल वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘फुटबॉल फॉर स्कूल एफ4एस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फुटबॉल वितरण एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने विद्यालय को 25 फुटबॉल वितरित किए और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय जिले का एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय है, जो शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने विधायक के समक्ष विद्यालय की प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में उचित खेल मैदान के निर्माण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार तथा परिसर में सोलर लाइट्स लगाने की आवश्यकता है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि खेल मैदान के निर्माण एवं जल आपूर्ति लाइन के लिए आवश्यक धनराशि उनकी विधायक निधि सीडीएफ से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में 25 सोलर लाइट्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे आधारभूत ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें