उधमपुर। शहर में सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने के साथ ही नगर परिषद ने स्कूलों में फागिंग करवाने का काम शुरू कर दिया है। शहर के दायरे में सभी स्कूलों में नगर परिषद फागिंग करवाएगा। स्कूल खुलने के बाद छात्र व छात्राओं की सुरक्षा केे ध्यान में रखते हुए ही नगर परिषद ने फागिंग का काम शुरू किया है।
गौरतलब है कि शहर के दायरे के अंदर 50 से अधिक सरकारी व निजी स्कूल मौजूद हैं, जिनमें हजारों की संख्या में छात्र व छात्राएं शिक्षा हासिल करती है। करीब एक वर्ष के बाद सभी सरकारी स्कूल सोमवार को खुले। नौवीं और दसवीं के छात्र व छात्राओं ने करीब एक वर्ष के बाद स्कूलों के अंदर प्रवेश किया। स्कूल प्रबंधकों की तरफ से स्कूलों को पहले ही सैनिटाइज किया गया है। छात्र व छात्राओं की सुरक्षा को अधिक मजबूत करने के लिए नगर परिषद ने भी स्कूलों को फागिंग करने का काम शुरू किया है। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को कई स्कूलों में जाकर फागिंग की।