फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नियम तोड़ने पर पांच वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। सुबह 11 बजे थाना रामनगर के बाहर पीएसआई किरनजीत सिंह ने नाका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र चेक किए। नियमों की अनदेखी करने पर पांच वाहनों के चालान किए। इसके अलावा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पीएसआई किरनजीत सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें