फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले संक्रमण के पांच नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और पांच ने ही कोरोना को मात दी है। जिले में लगातार कम हो रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा है।
विज्ञापन

जून महीने की तरह ही जुलाई में भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। हर रोज दस से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। दो महीने में दो दिन ऐसे भी निकले हैं, जब एक भी मामला सामने नहीं आया है। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट करवा रहा है। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तीन ही लोगों ने कोरोना को मात दी थी। रविवार को पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं और पांच ने ही कोरोना को मात दी है। टिकरी में एक, रामनगर में एक, बसंतगढ़ में दो और एक शहर के अंदर व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कई दिनों के बाद शहर के अंदर एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11234 हो गए हैं। इनमें से 11045 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 132 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 57 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें