फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्यारोपी सात दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के नगुलता गांव में चचेरे भाई के घर में मिले शव के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को नगुलता निवासी हेम राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चचेरे भाई इशर दास के घर से बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों इशर दास, विजय कुमार, चैन सिंह, संजय कुमार और विजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मृतक हेम राज के बेटों और छोटे भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, जहां से शव बरामद हुआ था वहां से एफएसएल टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें