रियासी। जिला के कांजली इलाके में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए पांच मवेशियों को छुड़ाने के साथ ही कश्मीर निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डेरा बाबा के इंचार्ज जरनैल सिंह ने कांजली इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप को रोका। जांच करने पर वाहन में पांच मवेशी लदे हुए पाए गए। वाहन चालक मुमताज अहमद चौहान निवासी बेरीनाग अनंतनाग मौजूदा निवासी डंसाल के पास मवेशी ले जाने की कोई अनुमति नहीं थी। पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया इस के साथ ही उसके खिलाफ रियासी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी परमवीर सिंह ने जिले से मवेशी तस्करी नहीं होने पर इसे पर पूरी नजर रखी जा रही है। संवाद