फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी

Sat, 01 Mar 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। डोडा जिले के ऊपरी हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है। कोटी, गुंधना, देसा काश्तीगड़, बीजारनी, गुंदोह भलेसा और गांव देसा के शिखली में बर्फबारी के कारण स्थानीय निवासी बालकृष्ण का दो मंजिला मकान ढह गया है। स्थानीय लोगों की मदद से बालकृष्ण के घर का सामना बाहर निकल कर पड़ोसी के घर में रखा गया है। डोडा से पुल डोडा की तरफ जाने वाली सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहें हैं लेकिन यात्रियों को गणपत पुल पर से आने जाने की सलाह दी गई है। डीसी हरविंदर सिंह ने बताया कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण एनएच-244 पर बीच-बीच में यातायात बंद रहा। हालांकि नियमित अंतराल पर यातायात की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तुरंत बहाली का काम शुरू कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें