उधमपुर। जिले में बुधवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ किसी भी संक्रमित ने कोरोना को मात नहीं दी है। जिले में मंगलवार की तरह बुधवार को भी सक्रिय पांच मामले बचे थे। कई दिनों के बाद मंगलवार को अचानक कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई थी और शाम तक कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन बुधवार को दूसरे ही इनकी संख्या में कमी आई है। शाम तक जिले में कोई भ संक्रमित नहीं पाया गया और इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11385 हो गए हैं। 11243 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब पांच सक्रिय मामले बचे हैं।