फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ में पहली ई-एफआईआर दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम में पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज एक शिकायत के बाद उधमपुर जिले में पहली इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (ई-एफआईआर) दर्ज की है। यह शिकायत मुजफ्फर हुसैन पुत्र मोहम्मद अशफाक निवासी बसंतगढ़ ने दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार घटना 28 फरवरी को रात लगभग साढे 8 बजे शिकायतकर्ता को पता चला कि पनारा रूट, बसंतगढ़ स्थित उसकी दुकान से 20 लोहे के एंगल चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत एक हजार रुपये प्रति पीस थी। जिनकी कुल कीमत 20 हजार रुपये है। शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के कारण दुकान बंद रही। हालांकि शनिवा को इसे फिर से खोलने पर शिकायतकर्ता ने गायब वस्तुओं को देखा और परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली, लेकिन चोरी हुए लोहे के एंगल का पता नहीं लगा सका। शिकायत के जवाब में बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन ने तेजी से ई-एफआईआर दर्ज की। जिसे बीएनएस की धारा 303 के तहत एफआईआर संख्या 05/2025 के रूप में चिह्नित किया गया। पुलिस ने कहा कि यह मील का पत्थर कुशल पुलिसिंग के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने और शिकायत निवारण के लिए एक जन-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने की दिशा में सब डिवीजन बसंतगढ़ की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें