मजालता। राजकीय डिग्री कॉलेज, मजालता में नीति आयोग और राज्यों के लिए नीति : भारत की विकास यात्रा को बदलना विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह सत्र डॉ. इरशाद अहमद रेशी की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत के नीति-निर्माण ढांचे और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास को गति देने में इसकी भूमिका पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. शालिनी शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने भारत के आर्थिक और प्रशासनिक मॉडल को समझने में ऐसी चर्चाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद