फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दच्छन के सोंदर में मकान राख, दो परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला में लगातार दूसरे दिन दूरदराज तहसील दच्छन के सोंदर गांव में आग लगने से एक मकान राख हो गया। इस कारण दो परिवार बेघर हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तब तक काफी नुकसान हुआ है। डीसी ने जल्द प्रभावितों को राहत सामग्री मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार रात 10 बजे सोंदर गांव के एक घर में आग लग गई, जिसमें सबकुछ राख हो गया है। मकान मालिक सन्नाउल्ला और उनके पुत्र इफलाला अहमद का परिवार प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जनकपुर में भी एक दो मंजिला मकान राख होने से चार परिवार प्रभावित हुए थे। सोमवार सुबह दच्छन की डीडीसी सदस्य पूजा ठाकुर ने इस संबंध में डीसी अशोक कुमार शर्मा से कर प्रभावितों को राहत सामग्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सड़क नहीं होने और दूरदराज इलाका होने के कारण इन जगह पर दमकल कर्मियों का पहुंचना मुश्किल होता है। इस कारण काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें