फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगानू मोड़ में शॉट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
जगानू मोड़ इलाके में शॉट सर्किट से लगी आग में जला सामान। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते जगानू मोड़ इलाके में वीरवार देर रात को शार्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

पीड़ित जीत सिंह ने बताया कि घर के साथ ही उसकी दो दुकानें हैं। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बेटे ने कमरे में धुआं उठते हुए देखा। उसने कमरे से बाहर झांका तो दोनों दुकानों में आग लगी हुई। इसके बाद उसने जानकारी दी। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान और नकदी राख हो चुकी थी। वहीं दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के सही कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शार्ट शर्किट लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें