फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जंगलों के साथ साथ मकानों और दुकानों में आग लगी

विज्ञापन
जंगलों के साथ साथ मकानों व दुकानों में लगी आग। - फोटो : जंगलों के साथ साथ मकानों व दुकानों में लगी आग।
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में आग लगने की घटनाएं आम हो रही हैं। जिले के ही दच्छन इलाके में क्राईपखनू इलाके के जंगल में गत रात्रि आग इतनी भड़की कि पेड़ पौधे लग कर राख हो गए।
विज्ञापन

आज दोपहर बाद मांदरी इलाके में भी जंगल में झाड़ियों में आग लगी थी। दमकल विभाग की तरफ से आग बुझाने का काम किया गया। दोपहर के समय बस स्टैंड में भी एक दुकान के ऊपर मकान की छत में आग लगी। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया, स्थानीय निवासियों ने भी आग भुझाने में पूरा सहायता की।हालांकि कुछ दिन पहले बर्फबारी भी हुई थी परंतु पूरी तरह से ना ही भूमि गीली हुई है और ना ही पेड़ व पोधे पूरा वर्ष सूखा होने के कारण जंगलों में रास आदि काफी सूखी रही जिससे कभी कोई भी व्यक्ति गलती से माचिस की तीली फेंक देता है या फिर कहीं आग बिना भुझाए छोड़ देता या फिर खुद भी आग लगती है जिससे भारी नुकसान हो रहा है। गत रात्रि के समय ही वन विभाग के कर्मचारी दच्छन इलाके में आग भुझाने के लिए निकल गए थे, काफी प्रयास किया है अभी भी पूरी तरह से आग को भुझाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें