फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sat, 13 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर स्कूल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लग गई। आग को देखते ही स्थानीय लोग हरकत में आ गए। ट्रांसफार्मर में लगी आग को रेत डालकर बुझाया। बिजली विभाग के अधिकारियों को दस दिन पहले ही ट्रांसफार्मर में से आग निकलने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में से आग निकलने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में कहीं से रेत लाकर आग पर काबू पाया। सरपंच बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह वह अपने छत पर चक्कर लगा रहे थे कि अचानक उनकी नजर स्कूल के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पड़ी।

बिजली विभाग को दस दिन पहले ही ट्रांसफार्मर में से आग निकलने के बारे में बताया गया था। विभाग के अधिकारी ने तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। हादसे के समय स्कूल बंद होने के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें