डोडा। जिले की तहसील भगवाह के गांव कछुआ बिजारणी में मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे करियाने की दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
दुकान के मालिक कृपाल सिंह ने बताया कि जिस वक्त दुकान में आग लगी, वह अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहा था। दुकान बंद थी। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे फोन कर आग लगने के बारे में बताया। कृपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में उनका लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। लेकिन जब तक कर्मी पहुंचे, काफी देर हो चुकी थी। सारा सामान जल चुका था। भंगवा के चौकी अफसर अरुण भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे।