फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टागूद गांव में एक मकान स्वाहा, नहीं पहुंची दमकल

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ के टागूद में एक मकान जल कर राख - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के दूरदराज टागूद इलाके में शनिवार को एक मकान में आग गई। इस दुर्घटना में पूरा मकान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन, जब तक आग बुझी, पूरा मकान राख में बदल गया। गांव सड़क से काफी दूर था, जिस कारण दमकल विभाग नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मकान रोशन लाल पुत्र जोध निवासी टागूद का था। आग लगने की घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार के लिए कुछ सहायता राशि रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से भेजी। साथ ही कुछ सामान भी मुहैया कराया, जिसमें दो गद्दे, 5 कंबल, रसोई का सामान, आदि था।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाडर उपमंडल के चग्ग गांव में 23 मकान जल गए थे। वहां भी सड़क न होने के कारण दमकल विभाग नहीं पहुंच सका था। जिले में अधिकतर इलाके बिना सड़कों के हैं, जहां कोई दुर्घटना होने पर तत्काल बचाव व राहत कार्य नहीं हो पाता। टागूद के जिस मकान में आग लगी, उसके पास कोई मकान नहीं था। इस कारण आग लगने से किसी अन्य मकान को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें