फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व गोशाला में आग लगने से पांच पशुओं मौत

विज्ञापन
पंचैश्री के मीर में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए मकान के अंदर खड़ी महिला - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के मीर इलाके में सोमवार देर रात को मकान और गोशाला में आग लगने से पांच पशुओं की मौत हो गई। इसके साथ मकान के अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। मकान के मालिक को आग लगने का पता रात को ही चल गया था, लेकिन वह इस पर काबू नहीं पा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मकान के मालिक राज कुमार ने बताया कि मीर में उसके दो मकान हैं। सोमवार की शाम को परिवार सहित दिवाली मनाने के लिए वह दूसरे मकान में चला गया था। इस दौरान मकान में आग गई। देर रात को किसी ने फोन कर बताया कि मकान में आग लग गई है। वह कुछ समय के बाद मौके पर पहुंचा, और देखा कि मकान के साथ गोशाला में भी आग लगी है। ग्रामीणों के साथ मिल कर उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।
आग बुझने पर जब गोशाला के अंदर जाकर देखा तो पाया कि सभी पांच पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके साथ मकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। उसने बताया कि आग लगने से उसका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसने जिला प्रशासन से अपील की कि उसे मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। वहीं, पंचैरी तहसील में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें