फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ के हदवाड़ी छिछा में आग लगने से मकान जला

विज्ञापन
जिला के नागसेनी इलाके में हदवाड़ी छिछा में एक गुज्जर का मकान जल कर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के नागसेनी तहलील के हदवाड़ी छिछा गांव में वीरवार दोपहर के समय अचानक एक मकान में आग लग गई, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह दो मंजिला मकान गुलाम हुसैन गुज्जर का था।
विज्ञापन

घर के पास सड़क न होने के कारण आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी यहां नहीं पहुंच सकी। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी छात्रू में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया था। यहां भी दमकल विभाग नहीं पहुंच सका था। वीरवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तब तक मकान जल चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें