भद्रवाह। डोडा जिले के गुंदोह उपमंडल के चांगा इलाके में बाजार में आग लगने से 10 दुकानें जल गईं। पुलिस ने दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के बाजार में फैलने वाली आग पर काबू पा लिया है।
सोमवार तड़के गुंदोह से सात किमी दूर चांगा बाजार में आग लग गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आग की घटना में 10 दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीसी डोडा हरविंदर सिंह ने पीड़ितों को जिला प्रशासन से सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।