फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मरगाना जंगल में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान

विज्ञापन
चिनैनी के जंगल में लगी आग को बुझाते वन विभाग तथा दमकल विभाग के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग के मध्य मरगाना जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। बुधवार की देर शाम भी जंगल में आग लगी थी, जिस पर घंटों मशक्कत करने के बाद काबू पाया गया था। वीरवार की सुबह तेज हवा चलने से फिर से उसी स्थान पर आग लग गई।
देखते ही देखते आग भड़क उठी। सूचना पाकर वन विभाग व दमकल विभाग की टीम तथा नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। आग की लपटों ने जंगल का काफी क्षेत्र चपेट में ले लिया। वन और दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

500 कनाल में फैला है जंगल
वन अधिकारी रजनीश शर्मा के मुताबिक मरगाना जंगल लगभग 500 कनाल में फैला हुआ है। जंगल में चीड़ के पेड़ अधिक लगे हुए हैं। यह जंगल चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग से सटा हुआ है। आग से वन संपदा को तो नुकसान पहुंचा ही है, कई जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
जंगल में वीरवार सुबह नौ बजे आग लगी। सूचना पाकर वन विभाग के लगभग 10 और पांच दमकल कर्मी आग बुझाने वाला वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का सहयोग भी आग बुझाने में लिया गया। दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें