फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटाॅप के पडोरा मैदान में लगी आग, देवदार के एक दर्जन पेड़ जले

Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। पटनीटाॅप के पडोरा मैदान में बुधवार को कई देवदार के पेड़ों को आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। देवदार के अलावा सूखे पेड़ भी आग की जद में आ गए और आग जेकेटीडीसी हट के पास पहुंच गई। चिनैनी व बटोत से मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने देर शाम आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को पटनीटाॅप के पडोरा मैदान में देवदार के एक दर्जन सूखे पेड़ों को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पुलिस व दमकल विभाग बटोत व चिनैनी की टीम गाड़ियों सहित मौके पर पहुंची। शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग के अलावा आसपास के होटलों से भी पानी की मदद ली गई। जेकेटीडीसी मैनेजर तेज कृष्ण धर ने कहा कि सूखे पेड़ों को आग लगी है, जो उनके हट के आसपास है, दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें