संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़।जिले के पाडर क्षेत्र के अठोली में नाशपाती बाग के निकट बसंत राम के मकान में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
आग से मकान के ऊपरी हिस्से, छत की संरचना तथा वहां रखी सूखी घास को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।