फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्के बाजार आए लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। एसडीएम चिनैनी अब्दुल सत्तार के निर्देश पर वीरवार को तहसीलदार अजय कुमार सराफ और म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ अमित चौधरी की टीम ने कस्बे का दौरा किया। इस दौरान बिना मास्क के बाजारों में घूम रहे लोगों से 3270 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, फिर से नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने और समय-समय पर हाथ धोने की हिदायत दी गई। वीरवार सुबह प्रशासनिक टीम ने चिनैनी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, मुख्य चौक, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें