फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुकानों पर खुले में बिक रहा खाद्य सामान, बीमारियां बढ़ने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नवरात्र और ईद नजदीक होने के बावजूद दुकानों पर साफ-सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही देखी जा रही है। कई दुकानों पर खाद्य सामग्री खुले में रखी जा रही है। इन पर मक्खियां और मच्छर बैठ रहे हैं जिसे खाकर लोग बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों बाजारों में रौनक है और बड़ी संख्या में लोग खाने-पीने का सामान खरीद रहे हैं। इसके बावजूद कई दुकानों पर साफ-सफाई की अनदेखी की जा रही है। कुछ दुकानदार बेकरी, मिठाई और खाने-पीने का सामान खुले में ही रखे हुए हैं। इन पर मक्खियां और मच्छर भिनभिना रहे हैं। इसी तरह पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद भी कई जगह खुले में रखे गए हैं। दुकानदारों के लिए खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर गंदगी और कीट-पतंगों का बैठना आम बात बन गई है। चाय की दुकानों पर भी लापरवाही देखने को मिल रही है। कई दुकानों पर बर्तन बिना ढके ही रख दिए जाते हैं ।
मीठी चीजों पर भिनभिनाते हैं मक्खियां और मच्छर
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग जूस और मीठे पेय पदार्थ ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन मीठी चीजों पर मक्खियां और मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दुकानदारों को चाहिए कि वे खाद्य पदार्थों को ढककर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर बाजारों का निरीक्षण करना चाहिए ताकि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।
- राकेश कुमार, स्थानीय निवासी

दुकानदारों के लिए खाने के सामान पर गंदगी और कीट-पतंगों का बैठना आम बात बन गई है। त्योहार एक-दो दिन में खत्म हो जाता है। इसके बावजूद खुले में खाद्य पदार्थ बेचे जाते हैं।

- सुरेश कुमार, ग्राहक
लोगों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाती है। अगर किसी दुकानदार में सफाई के नियमों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रईस मलिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें