फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शादी समारोह में जा रहे पिता-पुत्र नाले में बहे, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के पंजग्रां इलाके में पड़ते गरियालता नाले में पिता-पुत्र पानी के तेज बहाव पर बह गए। उनकी पहचान दीवान चंद (45) निवासी पंजग्रां और संगम (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दीवान चंद अपने बेटे के साथ मंगलवार शाम को 4:30 बजे के करीब एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में आते गरियालता नाले को जब पार करने लगे, तो उसी समय अचानक से बाढ़ आ गई और तेज बहाव में दोनों बह गए। पुलिस ने करीब 6.30 बजे मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। 8:30 बजे तक तलाश जारी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें