फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया, एक पुलिस कर्मी घायल

Tue, 27 Jun 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम के हुवरा गांव में आतंकियों के होने की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेढ़ में एक आतंकी को मार गिराया है। ऑपरेशन के दौरान एक पुलसि कर्मी भी जख्मी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम जिले के हुवरा इलाके में देर रात मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि हुवरा गांव में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने के पास पहुंचे तो उन पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने को घेर लिया है। फायरिंग में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। आतंकियों की तलाश से बड़े स्तर में अभियान चलाया गया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को लगाया गया। ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले 25 जून को पुंछ एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि भारी बारिश के बीच भी दिनभर एलओसी पर तलाशी अभियान चलता रहा। इस महीने एलओसी से घुसपैठ की कोशिश में अब तक 15 आतंकियों को मार गिराया गया है। गुलपुर सेक्टर के चक्का दा बाग के रेंजर नाले में शुक्रवार की देर रात सेना के जवानों ने देखा कि घने कोहरे की आगोश में तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेरा रखा था। दूसरे दिन चले सर्च ऑपरेशन में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें