रियासी में नारेबाजी करते किसान।
- फोटो : रियासी में नारेबाजी करते किसान।
रियासी। अपनी मांगों को लेकर के जम्मू कश्मीर किसान तहरीक जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियंस की तरफ से किए गए आह्वान के बाद रियासी में जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में किसान इकट्ठा हुए। उन्होंने स्थानीय डाक बंगला के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान सभी प्रकार की फसलों पर कम से कम एमएसपी 50 प्रतिशत तक देने की मांग हुई। उन्होंने ऋण को दो लाख रुपये तक बढ़ाने को कहा। वहीं राशन की बढ़ोतरी करने की मांग की। ग्रामीण इलाकों में बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने का उपाय करने को कहा। पानी की कूहलों की स्थिति को ठीक करने की भी मांग की गई। इसके अलावा राज्य का दर्जा देने और दरबार मूव को दोबारा से जारी करने को कहा गया ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। किसानों को समय पर और सही प्रकार का फर्टिलाइजर उपलब्ध करवाने की मांग की गई। बाद में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।