फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भीषण गर्मी और लू पर भारी पड़ रही आस्था

Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दरबार में हर दिन पहुंच रहे 40 हजार श्रद्धालु, बुधवार को भी लगा तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार चल रही गर्म हवा और भीषण उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आ रही है। देश के कोने-कोने से रोजाना हजारों भक्त माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे हैं।
बुधवार की सुबह घने बादल छाने से श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया और दिनभर तेज धूप के साथ लू चलती रही। गर्मी के कारण दोपहर के समय अधिकांश श्रद्धालु कटड़ा या यात्रा मार्ग पर बने विश्राम स्थलों पर आराम करना बेहतर समझ रहे हैं, जबकि शाम होते ही भवन की ओर जाने वाले भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों की सहूलियत के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने रास्ते में ठंडे पानी, मेडिकल कैंप और सफाई की व्यापक व्यवस्था की है। गर्मी के इस मौसम में भी यात्रा के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में हर दिन 35 से 40 हजार श्रद्धालु मां के दरबार पहुंच रहे हैं। बीते कल यानी 26 मई को लगभग 44,500 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे, जबकि आज 27 मई की शाम 5 बजे तक ही 26 हजार से अधिक भक्त पर्ची कटवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें