फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर बैणी संगम में होने वाला मेला स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बैसाखी पर चिनैनी तहसील के बैणी संगम में लगने वाला एक दिवसीय ऐतिहासिक मेला इस बार भी कोरोना की भेंट चढ़ गया है। मेले का इस बार भी आयोजन नहीं होगा, जिससे लोगों में काफी निराशा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछली बार कोरोना के चलते मेला नहीं हो पाया था। इस बार भी कोरोना के रोजाना बढ़ रहे मामलों के चलते प्रशासन ने आयोजन के लिए रोक लगाई है। सनद रहे कि बैणी संगम में बैसाखी पर्व पर लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते है। मान्यता है कि बैणी संगम में तवी और देविका नदी के पवित्र मिलन स्थल बैणी संगम पर स्रान करने से पापों का नाश होता है। मेला कमेटी के सदस्य गोपाल शर्मा ने कहा कि इस बार भी कोरोना के कारण मेला नहीं होगा। केवल मंदिर में कोविड-19 की एसओपी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना होगी। एसडीएम अब्दुल सत्तार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें