हमारा समाज का लोगो लगाएं
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे के छपड़ी गांव में हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेला स्थल पर पेश आने वाली समस्याओं के निवारण की मांग की गई।
मास्टर कृष्ण लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि मेला आगामी 11 और 12 मई को होगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसको लेकर कमेटी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें। बताया गया कि मेला स्थल की मुख्य ग्राउंड की हालत दयनीय हो चुकी है। वहां पर मशीन लगाकर उसे समतल किया जाए। इसका काम जल्द शुरू करवाया जाए। इसके अलावा पानी, बिजली और सड़क की समस्याओं को भी प्रशासन दूर करे।
उन्होंने बताया कि मेले में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं जो मां काली के दरबार में माथा टेकते हैं। इसके बाद मेले का आनंद उठाते हैं। मेला स्थल के आसपास रोशनी की व्यवस्था के साथ पेयजल के लिए टैंकर की सुविधा दी जाए। इसके अलावा सड़कों की हालत में सुधार करने व मेले के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई गई ।