उधमपुर। शहर के साथ लगते फंग्याल इलाके में रहने वाला एमईएस कर्मचारी चार मार्च से घर से लापता है। कई दिन तक तलाश करने के बाद परिजनों ने रविवार को पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि चार मार्च को शाम को सुमित शर्मा (36) घर से निकला और फिर नहीं लौटा है। दो दिन तक तलाश करने के बाद जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।