चिनैनी। पंचायत बश्ट में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बश्ट, चलयाड़, बेश्टी सहित अन्य पंचायतों के 150 लोगों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया है।
शिविर में 150 लोगों की आंखों की जांच करने के साथ ही जागरूक भी किया गया। इसके अलावा 50 लोगों को निशुल्क ऐनक और दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने शिविर लगाने के लिए विभाग का आभार जताया और समय-समय पर और शिविर लगाने की भी अपील की है। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र जांच विशेषज्ञ सुनीता कुमारी, फार्मासिस्ट सुरेश गुप्ता, सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच गायत्री देवी, पंच शरीफ पठान आदि उपस्थित रहे।