फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महंगे पेट्रो पदार्थ से बिगड़ गया बजट, रोजमर्रा का खर्च बढ़ने से नौकरीपेशा, छात्र और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एलपीजी सिलिंडर समेत अन्य जरूरी सामान महंगे होने के बाद अब पेट्रो पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। इससे बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में ऑटो, टैक्सी और बसों का किराया भी बढ़ सकता है जिससे नौकरीपेशा, छात्र और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। अभिभावकों का कहना है कि जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। पहले ही बच्चों की स्कूल फीस और किताबों का खर्च बढ़ा है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था, अब परिवहन भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन


चालक मोहन सिंह के अनुसार महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, पर आम आदमी की आय नहीं बढ़ रही है। ईंधन महंगा होने का असर हर चीज पर पड़ेगा। रीता देवी की मानें तो

स्कूल की फीस के साथ यात्रा भी महंगी हो गई। बच्चों को रोज कोचिंग सेंटर छोड़ने जाना पड़ता है। पेट्रोल महंगा होने से बजट बिगड़ गया है। अशोक सिंह बताते हैं कि डीजल के दाम बढ़ने से वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। फल विक्रेता विशंबर का कहना है कि हर चीज की ढुलाई महंगी हो जाएगा जिसका असर बाजार की कीमतों पर पड़ेगा। फल, सब्जियां, राशन समेत जरूरी सामान महंगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें